इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में ईरान की प्रगति सराहनीय रही है।
डाक्टर अहमदी नेजाद ने शनिवार को तेहरान में उद्योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद ईरान का उद्योग दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है और शत्रुओं पर निराशा छाती जा रही है।
डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा कि सात वर्ष पूर्व ग़ैर पेट्रोलियम पदार्थों का निर्यात लगभग आठ अरब डालर का था जो गत वर्ष बढ़कर 32 अरब डालर से अधिक हो गया है और इसमें 60 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक पदार्थ शामिल थे।
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि ईरान की स्थानीय क्षमताओं के आधार पर प्रगति रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए किंतु इस समय विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ईरान की उन्नति ने प्रतिबंधों को प्रभावहीन बना दिया है।
1 जुलाई 2011 - 19:30
समाचार कोड: 250908
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में ईरान की प्रगति सराहनीय रही है।